• 26/07/2024

नक्सल पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन्हें मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

नक्सल पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन्हें मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों (Naxalite victim families)

के लिए सरकार ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। नक्सल पीड़ित परिवार के परिजनों को अब अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। बीजापुर में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। जिसमें यह अहम फैसला लिया गया। नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों की अब सरकार मदद करेगी और उन्हें अनुकंपा नियुक्ति देगी।

इस बैठक में यह फैसला लिया गया है कि नक्सल पीड़ित परिवारों के 58 लोगों को पहले चरण में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कुल 58 पात्र आवेदकों को पहले चरण में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिले प्रकरणों की समीक्षा की गई। 19 जुलाई तक दावा आपत्ति भी मंगाई गई। इसकी तारीख भी बढ़ाई गई और 24 जुलाई 2024 तक आपत्ति मंगाई गई। फिर दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया। समिति के निर्णय के आधार पर विभिन्न विभागों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर पहले चरण में 58 आवेदक पात्र पाए गए हैं। अब इन 58 आवेदकों को नियुक्ति दी जाएगी।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…