• 17/03/2025

विदेश फंडिंग से NGO करा रहे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, गृहमंत्री ने कहा- कन्वर्जन रोकने देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे

विदेश फंडिंग से NGO करा रहे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, गृहमंत्री ने कहा- कन्वर्जन रोकने देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को सदन में विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का मामला उठा। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कई एनजीओ प्रदेश में धर्मांतरण करा रहे हैं। इन्हें इसके लिए विदेशों से फंडिंग मिल रही है। शहरी क्षेत्रों में डेमोग्राफी बदल रही है, जो कि चिंता का विषय है।

जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 153 एनजीओ को विदेशों से धनराशि मिल रही है। जबकि पहले इनकी संख्या 364 थी। 84 संस्थाओं की फंडिंग पर रोक लगाया गया है और 127 की वैधता समाप्त कर दी गई है। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार देश का सबसे सख्त कानून लाएगी।

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी फंडिंग की निगरानी करती है। अगर किसी संस्था को लेकर अतिरिक्त कोई शिकायत मिलती है तो राज्य सरकार भी इसकी जांच कर सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षण संस्थाओं को कई विभागों से 200-300 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता है और सरकार पिछले तीन सालों में दिए गए अनुदानों का परीक्षण (ऑडिट) कराने जा रही है।​​​​​​​​​​​​​​

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…