• 17/03/2025

रायगढ़ के ट्रांसफार्मर स्टोर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दी लपटें और काले धुएं का गुबार

रायगढ़ के ट्रांसफार्मर स्टोर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दी लपटें और काले धुएं का गुबार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सीएसपीडीसीएल के स्टोर में भीषण आग लग गई। आग से स्टोर में मौजूद 300 ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गए। इस घटना से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

कोटरा रोड के गजानंदपुरम कॉलोनी में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण लिमिटेड का स्टोर है। इस स्टोर में सैकड़ों की संख्या में ट्रांसफार्मर रखे हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे के आसपास यहां आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते काले धुएं का गुबार आसमान पर छा गया और दूर तक इसकी लपटें नजर आ रही थी।

आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से तकरीबन 30 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…