• 27/10/2022

आकाश शर्मा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, हारे हुए दोनों डेलीगेट्स को मिली ये अहम जिम्मेदारी

आकाश शर्मा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, हारे हुए दोनों डेलीगेट्स को मिली ये अहम जिम्मेदारी
Spread the love

आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में आयोजित साक्षात्कार के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया गया। पिछले महीने हुए चुनाव में आकाश शर्मा ने 71 % से अधिक वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर आए युवाओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रक्रिया के मुताबिक मतदान के बाद तीनों उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया गया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने तीनों नेताओं का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद उन्होंने आकाश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया।

साक्षात्कार में दोनों उम्मीदवार आशीष मानू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को संगठन में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश शर्मा से पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी थे। कोको को केन्द्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें युवा कांग्रेस के लिए हुए चुनाव में आकाश शर्मा को 5,14,374 वोट मिले थे। वहीं मोनू अवस्थी को 1,67000 और मानस सुमन पाण्डेय को मात्र 6,673 वोट मिल थे। चुनाव में 7,16,748 मतदाताओं ने वोट डाला था।

Related post

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…
Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल…
संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…