• 18/02/2023

अजब प्रेम की गजब कहानी, भाभी को ननद से हुआ प्यार, शादी रचाकर दोनों रहने लगीं साथ.. फिर एक हुई गायब तो दूजी पहुंच गई थाने

अजब प्रेम की गजब कहानी, भाभी को ननद से हुआ प्यार, शादी रचाकर दोनों रहने लगीं साथ.. फिर एक हुई गायब तो दूजी पहुंच गई थाने

Follow us on Google News

प्रेम विवाह से जुड़े हुए कई तरह के मामले आप ने सुने होंगे लेकिन अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। एक भाभी को अपनी ही ननद से प्यार हो गया। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे से शादी तक कर ली। जब ननद की बड़ी बहन पर छोटी बहन के अपहरण का आरोप लगा है। ननद के प्यार में दीवानी भाभी अब पुलिस के सामने गुहार लगा रही है।

मामला बिहार के समस्तीपुर का है। रसोड़ा थाना क्षेत्र में किराने की दुकान चलाने वाले प्रमोद की शादी साल 2013 में सुकला देवी के साथ हुई। दोनों के दो बच्चे भी हुए। इसी दौरान सुकला देवी को अपनी ही ननद सोनी देवी से प्यार हो गया। उनका प्यार कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने एक-दूजे के संग शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। सुकला के पति प्रमोद को इसकी जानकारी लगी लेकिन वह भी दोनों की रजामंदी के आगे घुटने टेक दिया औऱ सब साथ-साथ रहने लगे।

ननद भाभी के इस रिश्ते की भनक सोनी की बड़ी बहन को लगी तो वह जबरदस्ती उसे साथ में ले गई। सोनी के प्यार में दीवानी सुकला अपने पति प्रमोद औऱ दोनों बच्चों के साथ रसोड़ा थाना पहुंच गई और सोनी को वापस लाने की गुहार लगाने लगी। सोनी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार की दोपहर उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची औऱ जबरदस्ती अपने साथ सोनी को उठाकर ले गई।

सोनी ने अपनी बड़ी ननद ऊषा देवी के ऊपर सोनी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह सोनी से बहुत प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती। अब पुलिस इस अजीबो-गरीब मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।