• 09/11/2023

अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक, 9 की मौत

अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक, 9 की मौत
Spread the love

अमेरिका ने एक बार फिर एयर स्ट्राइक की है। अमेरिकी एयरफोर्स के F-15 लड़ाकू विमानों ने पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूहों के एक हथियार गोदाम पर बम बरसाए। अमेरिकी बमबारी में 9 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। पेंटागन ने बयान जारी कर बताया कि हथियारों के जिस गोदाम को अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने निशाना बनाया उसका इस्तेमाल ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और संबद्ध समूहों द्वारा किया जाता था।

इजराइल हमास जंग की शुरुआत के बाद से ही ईरान समर्थित आतंकीग्रुपों ने इराक और सीरिया में अमेरिका के और गंठबंधन सैनिकों पर तकरीबन 40 हमले किए। इन हमलों में 45 अमेरिकी सैनिक गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का भी एक बयान सामने आया है है। जिसमें उऩ्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ हुए हमलों के जवाब में ही हवाई हमला किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सेना के खिलाफ हमले जारी रहे तो हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए और आवश्यक कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे।
अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि बुधवार के हमले का उद्देश्य ईरान को एक स्पष्ट संदेश देना था कि हम उसे अमेरिकी बलों पर हमलों के लिए जिम्मेदार मानते हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि ईरानअपने प्रतिनिधियों को रोकने के लिए निर्देश देने के लिए कदम उठाएगा।

ईरान समर्थित हूती विद्रोही बलों ने यमन के तट पर एक मानवरहित अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड इस घटना की जांच कर रहा है।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…