• 06/09/2024

गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर दौरे में बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र किया जारी, जल्द ही पीएम मोदी भी चुनावी रैलियां को करेंगे संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर दौरे में बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र किया जारी, जल्द ही पीएम मोदी भी चुनावी रैलियां को करेंगे संबोधित
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। जम्मू में अमित शाह ने भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसके बाद वे कश्मीर घाटी का दौरा भी कर सकते हैं। भाजपा के जम्मू-कश्मीर महासचिव अशोक कौल ने गुरुवार को कहा था कि पीएम मोदी भी जल्द ही जम्मू-कश्मीर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन तीन रैलियों में से दो जम्मू संभाग में और एक कश्मीर में होगी।

 

उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी की जम्मू की एक रैली डोडा जिले में होने की संभावना है, जहां हाल के दिनों में आतंकवादी हमले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

 

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम है।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…