• 06/09/2024

महिला अफसर ने सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

महिला अफसर ने सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर से आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला पुलिसकर्मी PTC में पदस्थ थी। जिसने आज अपने ही सोसाइटी की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। महिला सूबेदार द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कप मच गया है।

 

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये सनसनीखेज घटना शहर के आजाद नगर थाना इलाके की है। यहां पीटीसी में पदस्थ 32 वर्षीय महिला सूबेदार नेहा शर्मा ने बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इमारत के सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

जानकारी लगते ही पुलिस नहकमें के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरु की। बताया ये भी गया कि बीते लंबे समय से वो मैटरनिटी लीव पर थी। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे कब्जे में लिया, फिर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।

Related post

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज कैंपस में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज…

Spread the loveसिंगरौली में निर्माणाधीन  मेडिकल कॉलेज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्ची…
10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…