• 15/02/2024

अमिताभ और जया बच्चन के पास है कितनी दौलत, हलफनामा में जया ने दी जानकारी, जानकर चौंक जाएंगे

अमिताभ और जया बच्चन के पास है कितनी दौलत, हलफनामा में जया ने दी जानकारी, जानकर चौंक जाएंगे
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन को समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। जया बच्चन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपने अलावा पति अमिताभ बच्चन की भी संपत्ति का ब्यौरा सौंपा है। दोनों की संपत्ति 1500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी नेटवर्थ 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 190 रुपये है। वहीं अमिताभ बच्चन की 273 करोड़ 74 लाख 96 हजार 590 रुपये है। दोनों की चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपये है। जबकि अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपये है।

जया बच्चन का बैंक बैलेंस 10 करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपये है। महानायक अमिताभ के बैंक खाते में 120 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपये हैं। जया के पास 40.97 करोड़ ज्वैलरी की है और उनके पास 9.82 लाख रुपये की एक कार है। वहीं अमिताभ के पास 54.77 करोड़ रुपये की ज्वैलरी है और 16 गाड़ियां हैं। इनकी कीमत 17.66 करोड़ रुपये है।

आपको बता दें राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…