• 07/06/2022

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद लाभप्रद

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद लाभप्रद
Spread the love

रायपुर। आयुर्वेद में आंवला को धात्री यानि धाय मां के समान पोषण प्रदान करने वाला कहा गया है। यह एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है एवं अनेक रोगों के बचाव और उपचार में कारगर है। आंवला का उपयोग फल, मुरब्बा, अचार, शरबत, जूस और औषधि के रूप में किया जाता है। यह रसोई से लेकर उपचार के लिए बहु-उपयोगी है।

शासकीय आयुर्वेदिक कालेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति में आंवले का अवलेह और चूर्ण के रूप में औषधीय उपयोग है। यह स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए रसायन के तौर पर बुखार, सर्दी- खांसी और कुष्ठ रोग के उपचार में प्रयुक्त होता है। सुश्रुत संहिता में आंवला के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। इसे अधोभागहर संशमन औषधि बताया गया है, यानि ऐसी औषधि जो शरीर के दोष को मल के द्वारा बाहर निकालने में मदद करता है। पेट से संबंधित रोगों जैसे अम्लपित्त, अपचन, कब्जियत और पीलिया के उपचार में आंवला का विभिन्न विधियों में उपयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन के करीबियों के यहां छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी, आयरन, मिनरल और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कुपोषण व एनीमिया दूर करने में सहायक होता है। नेत्र रोगों में आंवला भीगे पानी का बाह्य उपयोग तथा आंवला घृत का अभ्यांतर प्रयोग लाभकारी होता है। आंवला सौंदर्यवर्धक और बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि आंवला हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिसकी वजह से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। आंवला का आहार या औषधि के रूप में उपयोग केवल आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श एवं मार्गदर्शन में करना चाहिए अन्यथा नुकसानदेह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी

Related post

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले,…

Spread the loveदिनांक : 05 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…
मंत्री राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

मंत्री राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा…

Spread the love00 11.62 करोड़ की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना, 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण

प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना, 88 गौधामों…

Spread the love00 42 गौधामों में लगभग 5109 पशुधन संरक्षित रायुपर। गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय…