• 07/06/2022

हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी

हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी
Spread the love

रायपुर। हसदेव अरण्य में अडाणी को दी गई अनुमति को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत भी गरमाई हुई है। मामले में मंत्री टीएस सिंहदेव के रुख के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगी। गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी। गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है। विरोध दिल्ली में होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : पैगंबर पर टिप्पणी से इस्लामिक देशों में नाराजगी, इस देश में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरु

ये कहा था सिंहदेव ने

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब मंत्री टीएस सिंहदेव राज्य सरकार के फैसले के इतर जाते हुए आदिवासियों के साथ खुलकर खड़े हो गए है। टीएस सिंहदेव सोमवार को प्रभावित गांव में चल रहे आदिवासियों के आंदोलन में जा कर न सिर्फ शरीक हुए बल्कि उन्होंने साफ साफ कहा कि वे उनके साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा था कि आपको परेशान किया जाएगा तो आप निश्चिंत रहिए मैं हमेशा आपकी लड़ाई लड़ने के लिए आपके साथ खड़ा हूं। लेकिन आपको भी एकजुट रहना होगा। फिर चाहे गोली चले या डंडा पहली गोली व डंडा मैं खाऊंगा।

इसे भी पढ़ें : हसदेव अरण्य में जंगल कटाई और कोल खनन का विरोध करने वालों को सीएम भूपेश का जवाब – पहले अपने घर की बिजली बंद करो.. फिर लड़ो

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और…
CG सरकार ने परसा कोल ब्लॉक की वन भूमि का डायवर्सन रद्द करने केन्द्र को लिखा पत्र, कहा- जनविरोध के चलते लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो गई

CG सरकार ने परसा कोल ब्लॉक की वन भूमि…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में कोल ब्लाकों को दी गई अनुमति के विरोध में आदिवासियों का आंदोलन लगातार जारी…