• 17/06/2025

WhatsApp पर… Meta ने 11 साल बाद लिया बड़ा फैसला, जिसका था डर वही हुआ

WhatsApp पर… Meta ने 11 साल बाद लिया बड़ा फैसला, जिसका था डर वही हुआ
Spread the love

Meta ने आखिरकार वह कदम उठा लिया है, जिसकी चर्चा पिछले एक दशक से थी। 2014 में Facebook (अब Meta) ने WhatsApp को 19 अरब डॉलर में खरीदा था, और तभी से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन शुरू होंगे। करीब 11 साल बाद Meta ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि WhatsApp पर अब Ads दिखाए जाएंगे, जो केवल Status टैब में नजर आएंगे। पिछले दो सालों में कंपनी ने Update टैब को पूरी तरह नया रूप दिया है, जो पहले सिर्फ Status के लिए था।

Update टैब में क्या बदलेगा?

अब यूजर्स अपने पसंदीदा WhatsApp चैनल्स को मंथली फीस देकर सब्सक्राइब कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें एक्सक्लूसिव अपडेट्स और कंटेंट मिलेगा। अभी चैनल्स फ्री हैं, लेकिन यह कदम कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई का नया जरिया बनेगा। साथ ही, क्रिएटर्स अपने चैनल्स को प्रमोट कर सकेंगे, और यूजर्स रिकमेंडेशन के जरिए नए चैनल्स डिस्कवर कर पाएंगे, जिससे चैनल ऐडमिन्स की रीच बढ़ेगी।

इसके अलावा, Update टैब में विज्ञापन भी दिखेंगे। यूजर्स इन Ads पर क्लिक करके बिजनेस से सीधे संपर्क कर प्रोडक्ट्स या सर्विसेस की जानकारी ले सकेंगे। Meta का कहना है कि ये विज्ञापन सिर्फ Status में होंगे और पर्सनल चैट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

प्राइवेसी पर क्या असर?

WhatsApp ने दावा किया है कि ये बदलाव यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। मैसेज, चैट्स, कॉल्स और ग्रुप चैट्स अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। Ads को टार्गेट करने के लिए सिर्फ सीमित डेटा (जैसे लोकेशन, भाषा) का इस्तेमाल होगा। अगर आपका वॉट्सऐप अकाउंट Meta अकाउंट सेंटर से लिंक है, तो आपके ऐड प्रेफरेंस और अन्य Meta ऐप्स की जानकारी भी इस्तेमाल हो सकती है। हालांकि, आपका फोन नंबर एडवर्टाइजर्स के साथ शेयर नहीं होगा, और प्राइवेट चैट में कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा।

कब से शुरू होंगे Ads?

Meta इन फीचर्स को ग्लोबली रोलआउट करेगी, जो iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इन्हें अगले कुछ महीनों में लागू किया जाएगा।

 

 

Related post

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने…

Spread the love00 उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6…
पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो…

Spread the loveराज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया…
ब्रेकिंग : दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीन लिया CG का होनहार छात्र, DU में कर रहा था पढ़ाई… परिवार में पसरा मातम…

ब्रेकिंग : दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीन…

Spread the loveदुर्ग 7 सितम्बर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में दुर्ग जिले…