• 14/11/2022

खेल पुरस्कारों की घोषणा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को खेल रत्न, निखत जरीन सहित 25 को अर्जुन अवार्ड, देखिए पूरी सूची

खेल पुरस्कारों की घोषणा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को खेल रत्न, निखत जरीन सहित 25 को अर्जुन अवार्ड, देखिए पूरी सूची

Follow us on Google News

केन्द्र सरकार के युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। पुरस्कार विजेता 30 नवम्‍बर, 2022 (बुधवार) को 16:00 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022

 

क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नामखेल
1. शरत कमल अचंताटेबल टेनिस

 

खेलकूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार

 

क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नामखेल
1. सीमा पुनियाएथलेटिक्‍स
2.एल्‍धोस पॉलएथलेटिक्‍स
3. अविनाश मुकुंद सबलेएथलेटिक्‍स
4. लक्ष्य सेनबैडमिंटन
5. प्रणय एचएसबैडमिंटन
6. अमितबॉक्‍सिंग
7. निखत जरीनबॉक्‍सिंग
8. भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णीशतरंज
9. आर प्रज्ञानानंदशतरंज
10. दीप ग्रेस एक्काहॉकी
11. सुशीला देवीजूडो
12. साक्षी कुमारीकबड्डी
13. नयन मोनी सैकियालॉन बॉल
14. सागर कैलास ओवलकरमल्‍लखंभ
15. एलावेनिल वलारिवाननिशानेबाजी
16.ओमप्रकाश मिथरवालनिशानेबाजी
17. श्रीजा अकुलाटेबल टेनिस
18. विकास ठाकुरभारोत्‍तोलन
19. अंशुकुश्‍ती
20. सरिताकुश्‍ती
21.परवीनवूशु
22. मानसी गिरीशचंद्र जोशीपैरा बैडमिंटन
23. तरुण ढिल्लोंपैरा बैडमिंटन
24. स्वप्निल संजय पाटिलपैरा बैडमिंटन
25. जेरलिन अनिका जेडैफ बैडमिंटन

 

खेलकूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट कोच के लिए वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

 

क्रम संख्‍याकोच का नामखेल
1. जीवनजोत सिंह तेजातीरंदाजी
2. मोहम्मद अली क़मरबॉक्‍सिंग
3. सूमा सिद्धार्थ शिरूरपैरा निशानेबाजी
4. सुजीत मानकुश्‍ती

 

लाइफटाइम श्रेणी:

 

क्रम संख्‍याकोच का नामखेल
1. दिनेश जवाहर लाडक्रिकेट
2. बिमल प्रफुल्ल घोषफुटबॉल
3. राज सिंहकुश्ती

 

  1. खेलकूद और गेम्‍स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार
क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नामखेल
1. अश्विनी अकुंजी सी.एथलेटिक्स
2. धर्मवीर सिंहहॉकी
3. बी.सी सुरेशकबड्डी
4. नीर बहादुर गुरुंगपैरा एथलेटिक्स

 

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022

 

क्रम संख्‍याश्रेणीराष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संस्तुत संस्था, 2022
1.नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षणट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
2.कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहनकलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
3.विकास के लिए खेललद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

 

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए)ट्रॉफी 2022:

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

पिछले चार वर्षों की अवधि में ‘खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसी खूबियां दिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार’ दिया जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल-कूद और गेम्‍स में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों कोउत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाने वाले कोचोंको दिया जाता है।

‘ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखते हैं।

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और उनके विकास में प्रत्‍यक्ष भूमिका निभाई है।

इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

इस वर्ष, पहली बार केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर उच्‍चतम न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशन्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षतावाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले सदस्य शामिल थे।