• 02/04/2023

Video: मशाल रैली के दौरान फिर हादसा, कांग्रेस नेताओं से भरा मंच भरभराकर गिरा

Video: मशाल रैली के दौरान फिर हादसा, कांग्रेस नेताओं से भरा मंच भरभराकर गिरा
Spread the love

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर के बाद अब बिलासपुर में भी हादसा हो गया है। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों से भरा मंच भरभराकर गिर गया। जिस दौरान यह हादसा हुआ है, उस दौरान मंच पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव चंदन यादव, विधायक शैलेष पाण्डेय, संसदीय सचिव डॉ रश्मि सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

हादसे में मोहन मरकाम सहित कई लोगों को चोट आई है। मंच गिरत ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में मशाल रैली निकाल रही है।

इससे पहले जगदलपुर में मशाल रैली के दौरान आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए थे। जिन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 50 फीसदी से ज्यादा जले कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया गया था।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…