• 03/04/2023

IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Spread the love

IMD Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में इस साल फरवरी की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। हालांकि मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। अब फिर से देश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार भारत के अधिकांश राज्यों में अप्रैल से लेकर जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है।

IMD ने पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार इस साल अप्रैल से जून महीने में दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

इन राज्यों में हीट वेव

मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने में देश के 10 राज्यों में तापमान में बदलाव होने की संभावना जताई है। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में में हीट वेव की आशंका जताई गई है।

कैसे करें बचाव?

  • खूब पानी पिएं।
  • तेज धूप में जाने से बचें, खासतौर पर दोपहर के 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें।
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दही, छाछ, लस्सी, फलों का जूस और नींबू पानी पिएं।
  • कॉटन के कपड़े पहनें

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
IMD ALERT: आंधी-तूफान के साथ इन राज्यों में होगी ओलावृष्टि, यहां होगी बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD ALERT: आंधी-तूफान के साथ इन राज्यों में होगी…

Spread the loveफरवरी माह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से उत्तर भारत सहित देश के कई…