• 15/10/2022

नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहे आतंकी, एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहे आतंकी, एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इतना ही नहीं, यहां कश्‍मीरी पंडितों के खिलाफ आतंकी हमले भी लगातार हो रहे हैं. इसी बीच एक बार भी शोपियां में शनिवार को एक कश्मीरी पंडित की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. आतंकवादियों के इस हमले के बाद कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि शोपियां में आतंकियों ने पूरन कृष्‍ण भट नाम के शख्‍स को गोली मार दी. अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी पूरन कृष्ण भट को शोपियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पूरन कृष्ण भट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के नजदीक हमला किया गया था.

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पूरन कृष्ण भट (अल्पसंख्यक) नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई थी. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में कश्‍मीरी पंडितों और देश के अन्‍य इलाकों से रोजगार की तलाश में कश्‍मीर घाटी पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. जिनमें कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इसके बाद से ही कश्‍मीरी पंडितों में दहशत का माहौल है.

Related post

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति…

Spread the loveरायपुर।  अकवान चक्रवात के कारण जिले में हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और…

Spread the loveनई दिल्ली,रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति,…
BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया गठन, देखिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया…

Spread the loveनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा…