• 12/04/2024

भूपेल बघेल के खिलाफ एक और लेटर बम, विकास उपाध्याय पर सट्टा, शराब तस्करी जैसे लगाए आरोप, पढ़ें क्या लिखा है पत्र में

भूपेल बघेल के खिलाफ एक और लेटर बम, विकास उपाध्याय पर सट्टा, शराब तस्करी जैसे लगाए आरोप, पढ़ें क्या लिखा है पत्र में
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के कुनबे में मची अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अपने ही नेताओं द्वारा पार्टी के दूसरे नेताओं के ऊपर एक के बाद एक लगातार लगाए जा रहे आरोपों से जूझ रही है। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनों के द्वारा लगाए गए आरोपों पर घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में फूटे एक और लेटर बम के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही हैं। इस बार उनके साथ पूर्व विधायक और रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय पर भी आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने भूपेश बघेल और विकास उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाया है।

बैस ने अपने पत्र में भूपेश बघेल पर उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम रहते भूपेश बघेल ने उन पर और उनके परिवार झूठे मुकदमे दायर कर उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने भूपेश बघेल पर कई घोटालों में शामिल होने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि प्रदेश में इसी वजह से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई।

इसके साथ ही उन्होंने विकास उपाध्याय पर शराब के अहाते चलाना, शराब तस्करी, सट्टा, विवादित जमीनों पर भूमाफियाओं के साथ कब्जा करना, उद्योगों से अवैध वसूली करवाना, अधिकारियों से गाली गलौच कर नाजायज काम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। बैस का दावा है कि विकास उपाध्याय लोकसभा चुनाव में 6 लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ेगा।

आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस के पूर्व महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने भी भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने बघेल के खिलाफ दीपक बैज को चिट्ठी लिखी और पार्टी हाईकमान से शिकायत की थी।

 

Related post

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…
BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार…भारत लाने की तैयारी शुरू

BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान…

Spread the love00 7 साल से फरार, अब भारत लाने की तैयारी रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; जानें पूरे प्रदेश का हाल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा…