• 02/04/2025

Big Breaking: निगम, मंडल और आयोग में नियुक्तियां, 3 दर्जन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, नाराज गौरीशंकर ने ठुकराया पद

Big Breaking: निगम, मंडल और आयोग में नियुक्तियां, 3 दर्जन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, नाराज गौरीशंकर ने ठुकराया पद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आखिरकार तकरीबन सवा साल बाद राज्य सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक भूपेंद सवन्नी को क्रेडा, वर्णिका शर्मा को राज्य बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

राजा पाण्डेय को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम, राम सेवक पैकरा को राज्य वन विकास निगम, संजय श्रीवास्तव को नान, राजीव अग्रवाल सीएसआईडीसी का अध्यक्ष बनाया गया है।

मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और गौरी शंकर श्रीवास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूची जारी होने के बाद गौरी शंकर श्रीवास ने पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मोना सेन को अध्यक्ष बनाए जाने और उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने से वे नाराज हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंंने कहा, “पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ है! इसलिए पद स्वीकार नहीं! संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मैं ठीक हूं।”

देखिए लिस्ट

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र…

Spread the loveसहकार प्रेरणा सम्मान से नवाजी गईं महिलाएं, 36 लाख रुपये के औषधीय उत्पादों का किया विक्रय रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं, सिर्फ एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय…

Spread the loveसेवा सेतु पोर्टल बना पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी प्रशासन का सशक्त माध्यम रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व…
महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक

महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू…

Spread the loveपुलिस महानिदेशक गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान विष्णु भोग चावल 00 महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल…