• 04/11/2024

एयरफोर्स का विमान क्रैश: पलक झपकते ही बना आग का गोला, दोनों पायलट इंजेक्ट

एयरफोर्स का विमान क्रैश: पलक झपकते ही बना आग का गोला, दोनों पायलट इंजेक्ट
Spread the love

आगरा में सोमवार को एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि उड़ते वक्त ही विमान में आग लग गई। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में आ गिरा। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही विमान से बाहर निकल आए। यानी दोनों पायलट समय रहते इंजेक्ट हो गए।

इसे भी पढ़ें: कार का टायर फटने से पलटी बोलेरो: हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद वायुसेना का मिग-29 विमान सोमवार शाम कागारौल क्षेत्र में क्रैश हो गया। विमान क्रैश होने पर दोनों चालक पैराशूट से सुरक्षित उतर गए। उनसे करीब तीन किलोमीटर दूर गांव के बाहर खेतों में विमान गिरा, जिसमें धमाके के साथ आग लग गई।

एयरफोर्स के अफसर, डीएम और पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अभी जहां विमान गिरा है वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हैं।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…