• 05/10/2022

छत्तीसगढ़ आए सीता और राम: चंदखुरी में की मां कौशल्या और मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा, प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ आए सीता और राम: चंदखुरी में की मां कौशल्या और मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा, प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में हुए शामिल
Spread the love

रामायण सीरियल के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. जहां वे पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ माता कौशल्या धाम चंदखुरी पहुंचे. इस दौरान मंदिर में उन्होंने विधि विधान से माता कौशल्या और भगवान श्रीराम की पूजा की.

दरअसल, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया सबसे बड़े दशहरा उत्सव में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. इस दौरान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान के दशहरा उत्सव शामिल होने दोनों कलाकार चंदखुरी पहुंचे. जहां उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों कलाकारों ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद परिसरमें भ्रमण भी किया.

राजधानी पहुंचे अरुण गोविल ने कहा कि राम वनगमन पथ से यहां पर्यटन बढ़ेगा. लोगों की आस्था भी बढ़ेगी और जानकारी भी, बहुत अच्छी कोशिश है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा बनाई भगवान राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर उनका स्वागत किया.

गौरतलब है कि रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान श्री रामचंद्र का अभिनय किया है. जबकि दीपिका चिखलिया ने मां सीता का रोल निभाया है.

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…