• 23/03/2024

कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बागी और तीन निर्दलीय BJP में हुए शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बागी और तीन निर्दलीय BJP में हुए शामिल
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से अयोग्य ठहराए गए हिमाचल प्रदेश के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इनके साथ ही 3 निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि ये 6 पूर्व विधायक बीजेपी की टिकट पर उप चुनाव लड़ सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी ने व्हिप जारी किया था। लेकिन पार्टी की व्हिप की अवज्ञा करते हुए कांग्रेस के 6 बागी विधायक रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेन्द्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेन्द्र कुमार भुट्टो अनुपस्थित रहे। जिसके बाद व्हिप की अवज्ञा करने की वजह से इन्हें 29 फरवरी को अयोग्य ठहराया गया था। इनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की घोषणा की है।

वहीं तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और के एल ठाकुर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब उनके भी क्षेत्र में उपचुनाव कराए जाने की संभावना है।

इस्तीफा सौंपने के बाद होशियार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम भाजपा में शामिल होंगे और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।”

68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब 62 सदस्य रह गए हैं। जिसमें कि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 39 से घटकर 33 हो गई है। वहीं बीजेपी के 25 विधायक हैं। फिलहाल अभी सुक्खू सरकार को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। बहरहाल उपचुनाव के नतीजे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सूबे में बीजेपी के मंसूबे कामयाब हो पाएंगे या फिर सुक्खू राज ही चलेगा।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…