• 17/09/2024

केजरीवाल ने LG को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के लिए पेश किया दावा, बीजेपी ने बताया ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश

केजरीवाल ने LG को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के लिए पेश किया दावा, बीजेपी ने बताया ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। केजरीवाल के साथ ही आतिशी और चार मंत्री भी LG विनय सक्सेना के आवास पर पहुंचे और इस्तीफा दिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया है। मंत्री आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि- मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी। मुझे बधाई मत दीजिए। माला मत पहनाइए, मेरे लिए दिल्ली वालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान केजरीवाल ने कर दिया था। उन्होंने कहा था अब जनता तय करें ईमानदार हूं या बेईमान हूं। जनता ने दाग धोया। विधानसभा चुनाव जीता तो एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से…
CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात,…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में मुस्कान प्रधान ने नशे में धुत्त दूल्हे के साथ घर में आई बारात को बैरंग लौटाकर…
ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…