• 17/09/2024

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने जमकर किया बवाल, पुलिस से FIR की मांग

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने जमकर किया बवाल, पुलिस से FIR की मांग
Spread the love

ईद मिलादुन्नबी पर एक बार फिर से फिलिस्तीन झंडा लहराने का मामला सामने आया है। घटना बिलासपुर की है। फिलिस्तीन के झंडे के विरोध में हिंदू संगठन ने जमकर बवाल किया ।मंगलवार को हिंदू संगठन ने थाने का घेराव किया और नारेबाजी कर हंगामा भी किया।

धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला था। साथ ही जगह-जगह बैनर पोस्टर झंडे भी लगाए थे।

इसी बीच टरभर इलाके में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने फिलीस्तीन झंडे का बैनर लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने पुलिस के मामले की शिकायत की और फिर दर्ज करने की मांग की।

इधर, पुलिस का कहना है कि खुदीराम बोस चौक के पास फिलिस्तीन झंडा लगाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को निकाल कर जब्त कर लिया है। झंडा किसने लगाया, इसकी जांच की जा रही है।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से…
CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात,…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में मुस्कान प्रधान ने नशे में धुत्त दूल्हे के साथ घर में आई बारात को बैरंग लौटाकर…
ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…