• 09/06/2024

इधर मोदी कैबिनेट का हल्ला, उधर बिहार में हो गया बड़ा खेला, तेजस्वी यादव के 2 भतीजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इधर मोदी कैबिनेट का हल्ला, उधर बिहार में हो गया बड़ा खेला, तेजस्वी यादव के 2 भतीजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

पटना के एजी कॉलोनी में शुक्रवार की रात पार्टी के दौरान हुए दाराेगा के बेटे आर्यन राज की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने गोपालगंज के फुलवरिया में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने तेजस्वी यादव के दो भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सुदेश यादव के पुत्र आकाश यादव और विकास यादव के रूप में हुई।एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े भाई मंगरू यादव के बेटे रामानंद यादव के बेटे सुदेश यादव के बेटे आकाश और विकास यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि जिस फ्लैट में आर्यन राज की हत्या हुई थी, वह भी इन्हीं आरोपियों का है।

गिरफ्तारी के बाद फुलवरिया से लेकर पटना तक हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने यहां भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की, उसके बाद उन्हें पटना ले गए।

बता दें कि स्पेशल ब्रांच में तैनात भोजपुर निवासी श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज की शुक्रवार रात एक पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई थी।शनिवार को आर्यन का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पटना के एजी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में फंदे से लटकता आर्यन का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद दोनों आरोपी पटना से भागकर फुलवारी आ गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आर्यन के शव को फंदे से लटका दिया गया।

Related post

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर…

Spread the loveबिहार के सारण में प्रेमी जोड़े का अजब गजब मामला सामने आया है। जहां शादी से इनकार करने पर…
गर्मी की मार झेल रहे स्कूली छात्र, लू की चपेट में आने से 40 स्टूडेंट हुए बेहोश.. ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन को लेकर आक्रोश

गर्मी की मार झेल रहे स्कूली छात्र, लू की…

Spread the loveगर्मी अपनी चरम सीमा पर है। वहीं गर्मी के चपेट में आने की लोगों की बीमार होने खबर सामने…
7 साल की मासूम को बूढ़े पुजारी ने बनाया हवस का शिकार! आरोपी फरार.. स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा

7 साल की मासूम को बूढ़े पुजारी ने बनाया…

Spread the loveभागलपुर में एक सात साल की बच्ची के साथ 55 साल के हैवान ने दरिंदगी की है।आरोपी बच्ची के…