• 28/02/2025

PCC अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी, रेकी पर सदन में बवाल.. ED से डराना बंद करो; विधानसभा में लगे नारे

PCC अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी, रेकी पर सदन में बवाल.. ED से डराना बंद करो; विधानसभा में लगे नारे
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराए जाने को लेकर सदन में पहले चर्चा करना चाहा। इसी बीच सत्ता पक्ष के द्वारा टोकाटोकी से कांग्रेस के विधायक आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं को समझाइश दी कि सदन की कार्यवाही को चलने दिया जाए। प्रश्नकाल के बाद वे चर्चा के अवसर देंगे। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। दस मिनट बाद कार्यवाही शुरू हुई लेकि

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सदन में पहुंचते ही कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कल रात को एक बहुत बड़ी घटना हुई है..। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा प्रश्नकाल के बाद अवसर दूंगा। इसी बीच सत्ता पक्ष से कहा गया कि अध्यक्ष महोदय आपकी व्यवस्था सही है, प्रश्नकाल में भाषण नहीं होना चाहिए। जिसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समझाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही को चलने दिया जाए।

सत्ता पक्ष के विधायकों के टोका-टोकी के बीच कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे कि ED से डराना बंद करो.. भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी.. रेकी करना बंद करो…।

आपको बता दें बीती रात रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के घर के बाहर पकड़ा था। कांग्रेस का कहना है कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन के निर्देश पर आए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश में आए हैं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…