• 28/05/2024

दृश्यम देखकर रची हत्या की कहानी, प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाया

दृश्यम देखकर रची हत्या की कहानी, प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाया
Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में फिल्म दृश्यम जैसी घटना सामने आई है। यहां एक लापता युवक की हत्या कर उसका शव ऑफिस के नीचे दबा मिला।युवक दिसंबर से लापता था और परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे।

यहां पति, पत्नी और वो की कहानी है। जिसमें एक ज्योतिषी का काम करने वाला आरोपी है उसने प्रेम प्रसंग में पड़ोस में रहने वाले शख्स की हत्या कर दी।मर्डर के बाद ज्योतिषी ने उसकी लाश अपने ऑफिस के अंदर 5 फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बिरकोनी का रहने वाला यूपेश चंद्राकर 14 दिसंबर से लापता हो गया था। परिवार वालों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया, उसके मुताबिक उसने यूपेश चंद्राकर की हत्या कर दी थी और शव को लोहानी बिल्डिंग स्थित अपने ऑफिस में जमीन में 5 फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस लालवानी गली, लोहानी बिल्डिंग पहुंची। जमीन खोदी गई तो लाश बरामद की गई।बॉडी 40 प्रतिशत डीकंपोज हो चुकी थी।

मृतक और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपी ने यूपेश की हत्या की। प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध का मामला लग रहा है।आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…