• 28/05/2024

बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नाबालिग, बदनामी के डर से मां ने की आत्महत्या 

बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नाबालिग, बदनामी के डर से मां ने की आत्महत्या 
Spread the love

बेटी की बदनामी के डर से एक महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला की नाबालिग बेटी को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के के पास बेटी का अश्लील वीडियो था, जिसे वो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर मां ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई नगर की है। लड़के की शिकायत लेकर महिला  थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने पहली बार शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद जब पुलिस पर दबाब बनाया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज की। यहीं नहीं शिकायत की कॉपी पुलिसकर्मियों ने महिला को नहीं दी।

पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी नाबालिग लड़के के परिजन महिला के मोहल्ले पहुंचे और पैसे के लेनदेन की बात कर उन्हें बदनाम करने लगे। इसी बदनामी की वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के सुसाइड करने के बाद उनके परिजन और मोहल्ले के लोग भिलाई नगर थाना पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने पहुंचकर दूसरे समाज के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया, जिसकी वजह से इतने दिनों तक उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो सीएम से न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या…
Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 September 2026 : आज के दिन सभी राशियों का करियर और लव लाइफ के लिए…
CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…