• 17/09/2024

Big Breaking: आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM, जानिए कौन हैं?

Big Breaking: आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM, जानिए कौन हैं?

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधायक दल के नेताओं ने अपनी मुहर लगाई। आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा सहित कई बड़े मंत्रालयों को संभाल रही हैं।

कौन हैं आतिशी

आतिशी आम आदमी पार्टी सरकार का सबसे युवा चेहरों में से एक हैं। उनकी शिक्षा दिल्ली में ही हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की।

आम आदमी पार्टी के गठन के दौरान से ही आतिशी पार्टी से जुड़ी रही हैं। आम आदमी पार्टी ने जब पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा तो घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी के प्रमुख चेहरों में से एक आतिशी भी थीं।