• 24/06/2024

ट्रिपल मर्डर केस : ताबड़तोड़ फायरिंग से 2 की मौत, एक का गला रेंता, इलाके में दहशत

ट्रिपल मर्डर केस : ताबड़तोड़ फायरिंग से 2 की मौत, एक का गला रेंता, इलाके में दहशत
Spread the love

दमोह जिले के बासा गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। दरअसल, पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड सैनिक सहित 2 अन्य लोगों की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीनी विवाद के चलते की हत्या

हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का उसके ही परिवार के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर पहले भी एक महीने पहले उनके बीच विवाद हुआ था।

बता दें कि समझौता करने के लिए आरोपियों ने रमेश विश्वकर्मा को परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया, जहां उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जब ये घटना हुई उस समय रमेश के दो बेटे उमेश और विक्की दमोह जा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें भरे रास्ते में रोककर गोली मार दी। दोनों की सड़क पर मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों के परिजन ने जो नाम बताए उसके आधार पर खोजबीन करने के लिए टीम का गठन किया है।पारिवारिक विवाद के चलते जिन लोगों को गोली मारी थी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर गोलियों के 10 से 15 खाली खोके मिले हैं।

वहीं तीसरे होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की गला काटकर घर में हत्या की है। हालांकि मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…