• 02/07/2026

Aaj Ka Panchang 2 July: द्वितीया तिथि पर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2 July: द्वितीया तिथि पर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त और राहुकाल
Spread the love

Aaj Ka Panchang 2 July 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है. यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है.

द्वितीया तिथि और धार्मिक महत्व

2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9:38 बजे तक है, इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी. आषाढ़ मास भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव को समर्पित माना जाता है, इसलिए इन दिनों विष्णु जी की पूजा विशेष फलदायी होती है.

ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल

गुरुवार को रात 12:21 बजे से अगली सुबह तड़के 2:06 बजे तक अमृत काल रहेगा, जबकि सुबह 4:13 से 5:01 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति

इस दिन सुबह 5:49 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 9:11 बजे चन्द्रोदय और सुबह 8:26 बजे चन्द्रास्त होगा.पंचांग के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और इसके बाद यह श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

वैधृति योग और विषकुंभ योग

वहीं, 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को हर्षण योग प्रभावी नहीं रहेगा. इस दिन वैधृति योग सुबह 11:09 तक रहेगा, उसके बाद विषकुंभ योग लगेगा.

अभिजीत मुहूर्त

गुरुवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से दोपहर 12:57 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है.

राहुकाल और अन्य अशुभ समय

वहीं, राहुकाल दोपहर 2:10 से 3:54 बजे तक रहेगा, गुलिक काल सुबह 8:57 से 10:41 बजे तक रहेगा, और सुबह 05:28 से 07:12 बजे तक यमगंड रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

वहीं, 2 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे.

दिशाशूल और यात्रा संबंधी सावधानी

2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर यात्रा करना आवश्यक भी है, तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए.

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…