• 04/05/2024

महादेव सट्टा एप में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 आरोपी गिरफ्तार, 30 करोड़ की बेटिंग का खुलासा

महादेव सट्टा एप में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 आरोपी गिरफ्तार, 30 करोड़ की बेटिंग का खुलासा
Spread the love

महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। रायपुर पुलिस ने पुणे से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। सभी सटोरिए आईपीएल मैच में महादेव और रेडी ए साइना ऐप से सट्टा खेलते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आईपीएल सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। महाराष्ट्र के पुणे से 26 सटोरियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए सटोरियों में तीन आरोपी मध्य प्रदेश, एक उत्तरप्रदेश और 22 छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सटोरियों के पास से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, क्रैक्स, 2, तीन रजिस्टर, 30 पास बुक, नौ चेक बुक, 81 एटीएम और 50 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सटोरियों से लैपटॉप और फोन पर करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की लेन-देन की जानकारी हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दो-तीन अपराधी अपराधी दुबई का दौरा कर चुके हैं। साल 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने अब तक 57 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related post

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: खुद को पत्रकार बताने वाले सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 कथित पत्रकारों को गिरफ्तार…
अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी,…

Spread the loveअगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के…
शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई गर्लफ्रेंड, मेहमानों के उड़ गए होश 

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई…

Spread the love शादी के मंडप में एक अजीबोगरीब वारदात हुई है। मुंह में स्कार्फ बांधे एक लड़की स्टेज पर आई…