• 21/07/2024

बैंक मैनेजर की तानाशाही, ग्राहक से करवाई पैरों की मालिश, काउंटर में लगवाता रहा चक्कर

बैंक मैनेजर की तानाशाही, ग्राहक से करवाई पैरों की मालिश, काउंटर में लगवाता रहा चक्कर
Spread the love

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सहकारी बैंक का मैनेजर एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैरों की मालिश करवा रहा है।

 

ये मामला पथरिया क्षेत्र के एक सहकारी बैंक का है। बैंक के महाप्रबंधक ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।जहां बैंक मैनेजर एक ग्राहक से अपने हाथ पैर दबवाता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो शूट कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बताया जाता है कि लंच के समय पर एक बुजुर्ग ग्राहक बैंक पहुंचा था। तब बैंक वालों ने यह कहते हुए उसका काम नहीं किया कि अभी लंच चल रहा है। उसके बाद वह बैंक के मैनेजर राकेश जैन के पास पहुंचा, जो उस समय कुर्सी पर आराम फरमा रहे थे।‌

 

60 वर्षीय बुजुर्ग काफी देर तक साहब के पैरों को कभी दबाता तो कभी मालिश करता रहा।काफी देर बाद बैंक मैनेजर ने बुजुर्ग को रोक दिया। तब बुजुर्ग ग्राहक राकेश जैन के हाथ जोड़ने लगा।बुजुर्ग ने बताया कि, ”वह अपने काम के सिलसिले में सेवा सहकारी बैंक गया था, लेकिन वहां पर जब भी जाओ तो एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर चक्कर लगवाकर परेशान किया जाता है।

Related post

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक,सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मौजूद

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक,सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष…

Spread the love संगठन और सरकार के एजेंडे पर हो रही चर्चा रायपुर-भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा…
नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर

नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर

Spread the loveरायपुर. 24 जून 2026- खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत में…