• 28/01/2023

BBC Documentary: JNU-DU के बाद अब छत्तीसगढ़ पहुंचा विवाद, रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में India: The Modi Question की हुई स्क्रीनिंग

BBC Documentary: JNU-DU के बाद अब छत्तीसगढ़ पहुंचा विवाद, रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में India: The Modi Question की हुई स्क्रीनिंग
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2002 दंगों पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” की स्क्रीनिंग की गई। 26 जनवरी की रात स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वाद्यालय के हॉस्टल में इसे दिखाया गया। इस दौरान छात्रों के एक गुट ने इस विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का विरोध किया। जिसकी वजह से हॉस्टल में हंगामा भी हुआ।

बताया जा रहा है कि अगले दिन विश्वविद्यालय प्रबंधन को जानकारी मिलने पर छात्रों को छेतावनी दी गई। अब इस मामले में न तो छात्र कुछ कहने के लिए तैयार हैं और न ही विश्वविद्यालय प्रबंधन।

आपको बता दें साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर बीबीसी ने “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाई है। दो पार्ट की इस डॉक्यूमेंट्री पर गुजरात दंगों को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाया गया है।

पिछले सप्ताह केन्द्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने इसे ‘प्रोपैगेंडा पीस’ बताकर खारिज कर दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री में निष्पक्षता का अभाव है और यह औपनिवेशिक मानसिकता को दिखाता है।

JNU और जामिया में बवाल

डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और जामिया में भी बवाल हो चुका है। जेएनयू में जब छात्र संघ स्क्रीनिंग करने जा रहा था तब प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट ही काट दिया। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया था कि एबीवीपी ने उन पर पथराव किया था।

जामिया में SFI द्वारा स्क्रीनिंग का ऐलान करने के बाद उनके चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उसके बाद छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…