• 28/01/2023

HIGH COURT: वकील ने पहन रखी थी जींस, जज ने पुलिस बुलाकर कोर्ट से निकलवाया बाहर

HIGH COURT: वकील ने पहन रखी थी जींस, जज ने पुलिस बुलाकर कोर्ट से निकलवाया बाहर
Spread the love

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक केस की सुनवाई सिर्फ इसलिए टाल दी कि याचिकाकर्ता के वकील ने जींस पैंट पहनी हुई थी। मामला 27 जनवरी का है। जस्टिस कल्याण राय सुराणा द्वारा जारी एक आदेश के बाद पुलिस ने बीके महाजन नाम के वकील को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बाहर ले गई।

अदालत के आदेश में कहा गया कि याचिकाकर्ता के वकील बीके महाजन जींस पहने हुए थे। इसलिए अदालत को उन्हें हाई कोर्ट परिसर से बाहर करने के लिए पुलिस जवान को बुलाना पड़ा।

कोर्ट ने आगे कहा, “इस आदेश को माननीय मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ विद्वान रजिस्ट्रार जनरल के ध्यान में लाया जाना चाहिए। इस मामले को बार काउंसिल ऑफ असम, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के संज्ञान में भी लाया गया है।”

वकीलों का ये है ड्रेस कोड

ज्यूडिशियरी से जुड़े हुए लोगों के लिए ड्रेस कोड है, जिसका उन्हें पालन करना होता है। ड्रेस कोड के तहत वकील को सफेद शर्ट, सफेद नेकबैंड और एक काला कोट पहनना अनिवार्य किया गया है। नियम के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के अलावा वकील गाउन पहनें या नहीं, यह वैकल्पिक है।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…