• 20/06/2024

अगर आप भी मंगवा रहे बाहर का खाना, तो हो जाइए सावधान! सांप, ब्लेड, उंगली, कनखजूरा, कॉकरोच, चूहा और अब वेफर पैकेट में मिला मरा मेंढक

अगर आप भी मंगवा रहे बाहर का खाना, तो हो जाइए सावधान! सांप, ब्लेड, उंगली, कनखजूरा, कॉकरोच, चूहा और अब वेफर पैकेट में मिला मरा मेंढक
Spread the love

अगर आप भी ज्यादातर बाहर का खाते हैं या फिर ऑनलाइन फूड मंगाते हैं, तो सावधान हो जाएं। आजकल लोग खाने-पीने की चीजें ऑनलाइन मंगाने लगे हैं। दरअसल, आजकल खाने के किसी न किसी पदार्थ में ऐसी चीजें निकल रहीं हैं, जिसकी आपकी जान भी जा सकती है।

बीते दिनों ऐसे कई मामले देखने को मिले, जहां खाने की चीजों में मरा सांप, कॉकरोच, चूहा, ब्लेड, कनखजूरा और यहां तक की इंसान की उंगली तक देखने को मिली। ये चीजें या तो बाहर के खाने, ऑनलाइन फूड या फिर कॉलेज के कैंटीन के खाने में मिली हैं।

ऐसा ही एक मामला गुजरात के जामनगर में हाल ही में देखने को मिला। जामनगर में वेफर्स के पैकेट में एक मरा हुआ मेंढक मिला है। ये मरा मेंढक गुजरात की जानी मानी वेफर्स कंपनी के पैकेट से मिलापुष्करधाम सोसायटी के रहने वाले जैस्मीन पटेल ने बताया कि उन्होंने 18 जून को बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स का एक पैकेट खरीदा था। घर ले जाने के बाद उन्हें पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला।

दरअसल, जैस्मीन की 4 साल की भतीजी 18 जून की शाम को घर के पास वाली शॉप से वेफर का पैकेट लेकर आई थी। जैस्मीन ने बताया कि उनकी भतीजी और 9 महीने की बेटी ने पैकेट से चिप्स भी खाई थी।

ऑनलाइन शॉपिंग एप से मंगाई आइसक्रीम में कनखजूरा

16 जून को नोएडा की रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन एप से आइसक्रीम मंगवाई थी। ये आइसक्रीम किसी जान-मानी ब्रांड की थी। जब महिला ने आईसक्रीम का डिब्बा खोला तो अंदर कनखजूरा मिला था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…