• 09/04/2023

CG खूनी संघर्ष मामला: 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव बना पुलिस छावनी

CG खूनी संघर्ष मामला: 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव बना पुलिस छावनी
Spread the love

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। वहीं सब इंस्पेक्टर सहित 4 घायल हुए थे। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू किया गया। इसके साथ ही मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन, रशीद पिता बहाल खान, मुख्तार पिता राशिद खान, अकबर पिता रमजान खान, अब्दुल पिता अकबर खान, नवाब पिता सेहत्तर खान, अय्यूब पिता सरदार खान, सफीक पिता पीला मोहम्मद, बशीर बहाल खान, जलील पिता मोकमुम, जनाब खान पिता निजामुद्दीन शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

आपको बता दें गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बड़े भी कूद पड़े और फिर देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही साजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीच बचाव करने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हुए।

Also Read: ‘थप्पड़ के बाद मिठाई’: विधायक बृहस्पत सिंह ने मांगी माफी, बैंक कर्मियों से मारपीट मामले का पटाक्षेप 

गांव जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग

गांव में फैले तनाव को देखते हुए आईजी आनंद छाबड़ा और बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा को मोर्चा संभालना पड़ा। तनाव को देखते हुए गांव में धारा 144 लागू किया गया साथ ही आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाकर तैनात किया गया। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव जाने वाले तमाम रास्तों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर सकें। फिलहाल स्थिति अभी भी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Also Read: CG में यहां 2 समुदाय के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत, सब इंस्पेक्टर सहित के 4 घायल 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…