• 22/05/2024

जनहित के लिए अब स्वास्थ्य सेवा भी करेगी बैतूल माल कमेटी, जल्द ही पैथोलॉजी लैब-कलेक्शन सेंटर होगा शुरू

जनहित के लिए अब स्वास्थ्य सेवा भी करेगी बैतूल माल कमेटी, जल्द ही पैथोलॉजी लैब-कलेक्शन सेंटर होगा शुरू
Spread the love

भिलाई। बैतूलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई का सालाना ईद मिलन कार्यक्रम सेक्टर 6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वरोजगार के लिए 11 जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेले तथा 15 प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीने वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए आर सिद्दीकी तथा अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एस ए रिज़वी थे। कार्यक्रम का आरंभ हाफिज मंजर हसन के तिलावत-ए- कुरान से किया गया। बैतूलमाल कमेटी भिलाई के अध्यक्ष हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी पिछले 32 सालों से गरीब, अनाथ, बेसहारा, विधवा और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी मदद करती आ रही है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें किंग खान का हाल 

उन्होंने बताया कि कमेटी ने अब तक 1548 युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मदद पहुंचाई है। इस वर्ष 254 स्कूली व तकनीकी छात्र-छात्राओं को फीस की मदद देने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सर्व समाज के लिए पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर शुरू किए जाने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर ए सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में बैतूलमाल कमेटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत बताया। वहीं डॉक्टर एस ए रिजवी ने भी कमेटी को आगे ऐसे ही काम करते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि डॉक्टर एस जे रिजवी ने महिलाओं को समूह में रोजगार हेतु ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की बात कही, विशेष अतिथि ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर एस एम इकबाल ने भी पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर खोले जाने की बात पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए हर संभव मदद की बात कही ।

प्रोग्राम निदेशक अलीम सिद्दीकी ने संस्था की पूरी कार्य शैली बताई , विशेष अतिथियों में नदीम खान ” जी एम भिलाई स्टील प्लांट ” , जमील अहमद अध्यक्ष भिलाई मस्जिद ट्रस्ट और जाहिद अली , वरिष्ट अधिकारी बीएसपी रहे। महासचिव अरमान बेग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया, मंच संचालन अब्दुल जाकिर खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के मुख्य स्तंभ वरिष्ट हाजी अब्दुल हफीज़ , उपाध्यक्ष आसिम बेग , सय्यद आतिफ , एम आई खान , सय्यद हुसैन , हाजी आबिद अली , जाहिद इमरान , फजल हक, अशरफुल्लह खान, हाजी शाहिद खान , हाजी इमरान बेग, हाजी मुमताज अली , मुख्तार शेख , शमशुल हुदा, मो मेराज , मो शकील , मो गौरी, हाजी मो जावेद, अवध खान, रहीम खान, नदीम , तौकीर अहमद , सलमान बेग , साहिल अनवर , फैजान हसन के अलावा कार्यक्रम में बैतूलमाल वेलफेयर सोसायटी के सभी पदाधिकारियों सहित अन्य संस्थाओं व मस्जिदों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…