• 01/08/2022

बड़ा हादसा : जल चढ़ाने जा रहे 10 कांवड़ियों की एक साथ मौत, 16 झुलसे

बड़ा हादसा : जल चढ़ाने जा रहे 10 कांवड़ियों की एक साथ मौत, 16 झुलसे
Spread the love

पश्चिम बंगाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। पिकअप वाहन में करंट आ जाने से जल चढ़ाने जा रहे 10 कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं 19 बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा कूच बिहार के मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज का है। बताया जा रहा है कि बीती रात 30 शिव भक्त एक पिकअप वाहन में बैठकर जलपेश के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप में रखे जनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया और करंट पूरी गाड़ी में फैल गया। पूरा हादसा चलती गाड़ी में हुआ।

करंट की चपेट में आने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और एक-एक करके वे गाड़ी से नीचे गिरने लगे। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और फिर मौके से फरार हो गया। वहीं करंट की चपेट में आने से बाकी के 19 कांवड़ियोंको इलाज के लिए चंगरबंधा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप के पीछे ही डीजे बजाया जा रहा था। डीजे बजाने के लिए जनरेटर रखा गया था। सभी भक्ति माहौल में गाड़ी में जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पिकअप ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये देकर लूट ली अस्मत

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…