• 24/12/2022

NMDC पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रोकी आयरन ओर की लोडिंग, ये है वजह

NMDC पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रोकी आयरन ओर की लोडिंग, ये है वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने दंतेवाड़ा स्थित नवरत्न कंपनी NMDC के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने एनएमडीसी के आयरन ओर प्लांट में आयरन ओर की लोडिंग को रुकवा दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से एनएमडीसी प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।

दरअसल NMDC के ऊपर खनिज परिवहन पास अनुज्ञा शुल्क का 144 करोड़ रुपये बकाया है। NMDC द्वारा इस वन विभाग को दिया जाना था लेकिन पिछले कई महीनों से नवरत्न कंपनी द्वारा लगातार आनाकानी की जा रही थी। जिसके बाद वन विभाग के अमला आज किरंदुल स्थित NMDC के आयरन ओर प्लांट पहुंचा।

वन अमले ने मालगाड़ी में आयरन ओर के लोडिंग को बंद करवा दिया गया। इसके साथ ही वन विभाग के अमले ने एनएमडीसी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 4 ट्रांजिट पासबुक को जब्त कर लिया है।

वन विभाग के मुताबिक पिछले कई महीने से एनएमडीसी रॉयल्टी का 144 करोड़ रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। इसलिए वन विभाग ने आयरन लोडिंग के लिए ट्रांजिट पास देने से इंकार कर दिया है। फिलहाल इस मामले में एनएमडीसी की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…