• 24/12/2022

कोरोना के संभावित खतरे से निपटने केन्द्र ने जारी की एडवायजरी, राज्य सरकारों से इन चीजों को तैयार रखने कहा

कोरोना के संभावित खतरे से निपटने केन्द्र ने जारी की एडवायजरी, राज्य सरकारों से इन चीजों को तैयार रखने कहा
Spread the love

देश में कोरोना के संभावित खतरे के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए एडवायजरी जारी की है। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी को पत्र लिखा गया है। जारी एडवायजरी में मेडिकल ऑक्सीजन की नियमित और कार्यात्मक सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी है और कंट्रोल में है। इसके बावजूद आने वाली चुनौतियों के लिए पहले ही तैयार रहना चाहिए। राज्य सरकारें सभी अस्पतालों में नियमित और कार्यात्मक मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित करें। ऑक्सीजन प्लांटों को कार्यात्मक रखा जाए और उनकी जांच के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित किया जाए।

राज्य सरकारें ऑक्सीजन कंट्रोल रुम फिर से सक्रिय करे और ऑक्सीजन से संबंधित तमाम समस्याओं और चुनौतियों का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही दैनिक ऑक्सीजन की मांग और खपत की भी निगरानी की जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेटिंलेटर्स की व्यवस्था को दुरुस्त करें। इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी रिफिलिंग के लिए बैकअप स्टोरेज की व्यवस्था करें।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…