• 15/02/2024

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भी बड़ा झटका, ये तीन पूर्व विधायक बीजेपी में होंगे शामिल!

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भी बड़ा झटका, ये तीन पूर्व विधायक बीजेपी में होंगे शामिल!
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर जारी है। महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के 3 पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की सियासी चर्चाएं शुरु हो गई है। कांग्रेस के तीनों नेता आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

सियासी गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक पूर्व विधायक विधान मिश्रा, प्रमोद शर्मा के अलावा महंत राम सुंदरदास आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा। ये निराधार है। जिनके नाम चल रहे हैं वो आया राम गया राम हैं। राम सुंदरदास जी संत प्रवृति के व्यक्ति हैं। वो दल-बदल की कार्यवाही नहीं करेंगे।

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…