• 22/09/2024

रेलवे ट्रैक पर रखा LPG सिलेंडर, तीसरी बार टला बड़ा हादसा..फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान

रेलवे ट्रैक पर रखा LPG सिलेंडर, तीसरी बार टला बड़ा हादसा..फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान
Spread the love

देशभर के अलग-अलग राज्यों में ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। कानपुर में एक बार फिर ट्रेन हादसा अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई है। घटना महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां ट्रैक पर LPG गैस का सिलेंडर रख दिया गया था।

हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे हादसा टल गया। गुजरात के सूरत में किम रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से फिश प्लेट और चाबियां खोल दी गईं थीं। निरीक्षण के दौरान की-मैन की नजर पड़ गई। जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी। मध्यप्रदेश के नेपानगर में सेना की ट्रेन को बम से उड़ाने का साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक सागाफाटा इलाके में डेटोनेटर की मदद से ट्रेन उड़ाने की कोशिश की गई। लेकिन ट्रेन गुजरने के दौरान धमाके की वजह से ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर लगाए गए थे। घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है।

Related post

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…
राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्थित….

राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में…
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य…