• 22/07/2024

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी! 600 करोड़ लेकर रफू चक्कर हुए ठग

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी! 600 करोड़ लेकर रफू चक्कर हुए ठग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरबा जिले में क्रिप्टो करेंसी में कई लोगों ने करोड़ों निवेश किए हैं।

आरोप है कि QLOF कंपनी ने लोगों से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये जमा करा लिए। लेकिन कुछ महीनों पहले पैसों के निकासी पर रोक लगा दी गई। इसके बाद दफ्तर में ताला लटकाकर कंपनी फरार हो गई।

कंपनी के फरार होने के बाद निवेशकों ने चिरमिरी थाना में शिकायत दर्ज की। लेकिन मामला भी दर्ज नहीं हुआ है। लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि क्रिप्टो करेंसी मैं ट्रेडिंग के लिए ऐप डाउनलोड करवाए गए। चैन सिस्टम में कमीशन का लालच देकर कई लोगों को जोड़ा गया। कंपनी ने लोगों से करीब 600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि 10 दिनों में कंपनी पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे थाने का घेराव करेंगे।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…