• 31/10/2025

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों के चक्कर

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों के चक्कर
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। अब पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सरकार ने डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू की है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से यह पहल संभव हुई है। केंद्र सरकार और राज्य शासन के संयुक्त सहयोग से “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0” की शुरुआत की गई है। इसके तहत पेंशनर अब मोबाइल ऐप के जरिए अपने घर से ही प्रमाण पत्र तैयार कर सकेंगे।

इस सुविधा के लिए पेंशनरों को अपने एंड्रॉइड मोबाइल में Aadhaar Face RD और Jeevan Pramaan Face App डाउनलोड करना होगा। यह ऐप चेहरे की पहचान के माध्यम से प्रमाण पत्र तैयार करता है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और आसान हो गई है।

नवंबर माह भर चलेगा विशेष अभिया

यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश में चलेगा। रायगढ़ जिले में भी इस दौरान रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित सात प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एसबीआई और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों की मदद करेंगी। जो लोग मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर सकते, वे फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

वरिष्ठ पेंशनरों के लिए विशेष प्रावधान

राज्य शासन ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनरों के लिए विशेष व्यवस्था की है। वे अक्टूबर माह से ही प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जो बुजुर्ग या बीमार पेंशनर बाहर नहीं निकल सकते, उनके लिए “होम विजिट सुविधा” शुरू की गई है। इसमें बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…