• 06/03/2024

Murder: बीजेपी विधायक के भतीजे की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Murder: बीजेपी विधायक के भतीजे की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना
Spread the love

बिहार के कटिहार में बीजेपी विधायक के भतीजे को बदमाशों ने बुधवार सुबह गोलियों से भून डाला। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बीजेपी की कोढा से विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान के रुप में हुई है।

बताया जा रहा है हत्यारे संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। उसी दौरान नीरज पासवान से वहां से गुजरा। बदमाशों ने जैसे ही नीजर पासवान को देखा तो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में नीरज पासवान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व मेयर शिवराज पासवान की हत्या के मामले में आरोपी थी और हाल ही में वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस मामले को वर्चस्व की लड़ाई मान रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, बच्चों संग PM मोदी ने किया सफर 

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…