• 06/03/2024

देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, बच्चों संग PM मोदी ने किया सफर

देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, बच्चों संग PM मोदी ने किया सफर
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का कोलकाता में वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने कुछ बच्चों के साथ ट्रेन में सफर किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो स्टाफ से भी बात की। पीएम के साथ पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ये है मेट्रो का रूट

अंडरवाटर मेट्रो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच दौड़ेगी। इन दोनों स्टेशनों के बीच टनल की लंबाई 4.8 किलोमीटर है। हुगली नदी में बना यह टनल 30 मीटर नीचे और 1.2 किलोमीटर लंबा है। यह नदी के अंदर बनी देश की पहली परिवहन टनल है।

यह टनल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसमें अभी सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदेह तक का हिस्सा व्यावसायिक रूप से परिचालन में है।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…