• 29/05/2025

Rape: रेलवे डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दफ्तर से किया गिरफ्तार

Rape: रेलवे डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दफ्तर से किया गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ फिरतू राम पटेल (50) के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि फिरतू राम ने मेडिकल यूनिट में तैनात एक नर्स को पार्टी के बहाने अपने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। डरी-सहमी पीड़िता ने 10 दिन बाद परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है, जो रेलवे के साथ संयुक्त रूप से संचालित स्टेशन की इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में तैनात थी। इस यूनिट की निगरानी डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल करता था। कार्यस्थल पर औपचारिक बातचीत के दौरान पटेल ने पिछले कुछ समय से नर्स को पार्टी देने की बात कही थी। 17 मई 2025 को उसने नर्स को सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर पर पार्टी के बहाने बुलाया। वहां अकेले पाकर उसने नर्स के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद नर्स डर के कारण 10 दिनों तक चुप रही। आखिरकार, उसने परिजनों को आपबीती बताई और उनके साथ सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि कार्यस्थल पर पटेल की लगातार बातचीत और पार्टी के बहाने बुलाने से वह भरोसे में आ गई थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया।

जांच में सामने आया कि फिरतू राम पटेल गणेश वैली में अकेले रहता है। उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी दे रखा है। इस कारण वह अपने घर में अकेला रहता था।

सरकंडा थाने के टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर फिरतू राम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और जब आरोपी अपने घर पर नहीं मिला, तो पुलिस टीम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से उसे कार्यालय से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पटेल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…