• 13/07/2024

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस नेता एक साथ हुए शामिल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मोर्चा

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस नेता एक साथ हुए शामिल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मोर्चा
Spread the love

इंदौर में बीजेपी व कांग्रेस नेताओं के बीच हमेशा तनातनी देखने को मिलती है।लेकिन शुक्रवार को कुछ हटकर नजारा दिखा।नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कई बीजेपी नेता कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे और इंदौर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण के अभियान मे भाग लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा नेता इस अभियान में शामिल हुए।

 

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता एकसाथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं।दरअसल, इंदौर में एक साथ 51 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।लिहाजा शहर के तमाम जन संगठन जनप्रतिनिधि और हर वर्ग से जुड़े लोग इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। पहली बार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नगर भाजपा अध्यक्ष समेत महापौर और अन्य पार्टी नेता इस अभियान में कांग्रेस के समर्थन के लिए पार्टी नेताओं को निमंत्रण देने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

 

कांग्रेस नेताओं ने पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प भी लिया। इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का अभियान 14 जुलाई तक चलेगा। इसको लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मोर्चा संभाले हुए हैं। शहर का हर वर्ग और हर नागरिक एक पौधा अपनी मां के नाम से इस अभियान के दौरान जरूर लगाए, इसके लिए इंदौर जिला प्रशासन नगर निगम समेत अन्य तमाम सारे विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

Related post