• 13/11/2024

मतदान के दौरान रायपुर में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

मतदान के दौरान रायपुर में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने मतदान  केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया।

मामला रायपुर के दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र का है। यहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी की गई। हंगामे की वजह मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। जिसके बाद फिर से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को मौके पर तैनात किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कांग्रेसी मेयर एजाज ढेबर द्वारा खाने के पैकेट बांटने और बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी का गमछा पहनकर मतदान केंद्र में जाने को लेकर हुआ। इसे लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी की।

 

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…