• 02/05/2024

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 भाइयों को दी मौत की सजा

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 भाइयों को दी मौत की सजा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने फिर नापाक घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है,  जहां छुटाए गांव के जंगल में जन अदालत लगाकर दो सगे भाइयों को मौत की सजा दी गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात माड़वी जोगा और हूंगा को नक्सलियों ने घर से जंगल बुलवाया था। उस जंगल में एक जन अदालत लगाई गई। यह घटना छुटवाई सीआरपीएफ कैंप से लगभग 500 मीटर दूरी पर हुई है।

ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ग्रामीणों ने सीआरपीएफ कैंप के लिए जमीन बेची थी। जिससे नक्सली नाराज थे। सीआरपीएफ कैंप को जमीन देने और बदले में रकम लेने के कारण नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्‍या कर दी।

ग्रामीणों ने नहीं की शिकायत

वहीं, थाने में रिपोर्ट लिखाने का प्रयास कैंप के जवानों द्वारा किया गया, लेकिन मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने नक्सली दहशत के कारण रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया। छुटवाई सुरक्षा कैंप के पास ही गुंडम में नक्सलियों ने कैंप लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Related post

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED की चपेट में आए 2 जवान घायल

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED…

Spread the love छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 12 नक्सलियों…
चुनाव से पहले 26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या सच साबित होगा अमित शाह का दावा?

चुनाव से पहले 26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या…

Spread the loveलोकसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में…
लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के…